फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आठ जुआरियों को दबोचा

Sun, 15 Jan 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते एएसपी पूर्वी बीसी दुबे। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
संडीला। संडीला क ोतवाली क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने शनिवार को छापामार कर आठ जुआरियाें को गिरफ्तार किया। पुलिस ने फड़ से लाख रुपये और नौ मोबाइल बरामद किए। एएसपी ने रविवार को पुलिस लाइन में इसका खुलासा किया।
विज्ञापन


संडीला क ोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव के निकट एक बाग में पिछले कई साल से जुआ खेला जा रहा था। यहां पर लखनऊ व आसपास के जुआरी जुआ खेलने आते थे। शनिवार को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने छापा मारकर आठ जुआरियां को गिरफ्तार किया।

जुआरियों की पहचान लखनऊ के मलिहाबाद थाना के रहिमाबाद निवासी जुनैद और सैयद अली के तौर पर हुई। इसके साथ ही दिवाकर सिंह पुत्र सोमराम सिंह निवासी नैना थाना कछौना को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


संडीला क ोतवाली क्षेत्र के गदौरा निवासी राजू पुत्र राजा, बब्लू पुत्र अनवर खां, मोहल्ला बहादुर नगर निवासी कलाम पुत्र बाबू, आलमपुर गांव निवासी शरीफ पुत्र साबिर और कल्लू पुत्र सुंदरलाल निवासी मोहल्ला महतोना केा गिरफ्तार किया गया।

पुलिस लाइन में एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पिछले कई साल से यहां पर जुआ खेला जा रहा था। छापामार कर आठ जुआरियाें को दबोचा गया था।

बताया कि जुए की फड़ से 60 हजार रुपये, तलाशी में 46,900 रुपये, अलग-अलग कंपनियों के नौ मोबाइल सेट और ताश के पत्ते बरामद किए गए। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें