फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर रौब गांठना पड़ा महंगा

Sun, 28 Jun 2015 08:37 PM IST
Dataganj
विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी लड़ाई के बाद पुलिस पर रौब गांठना एक सफाई कर्मचारी को महंगा पड़ गया। खुद को एक बसपा नेता का खास बताने वाले इस सफाई कर्मचारी का मेडिकल कराया और हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन

हुआ यूं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव कासंपुर में एक ही परिवार के दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। मामला कोतवाली तक गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुला लिया। इस बीच एक पक्ष की ओर से इसी परिवार का सफाई कर्मचारी सुरेंद्र भी आ गया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि सुरेंद्र ने पुलिस को ही हड़काना शुरू कर दिया। पुलिस के सामने ही उसने अपने विरोधी पक्ष के लोगों को जमकर गालियां दीं। पुलिस वालों ने समझाया भी पर वह नहीं माना। वह एक बसपा नेता का खुद को खास आदमी बताते हुए पुलिस पर ही रौब गांठने लगा। काफी समझाने के बाद भी जब वह लाइन पर नहीं आया तब पुलिस ने उसे अपने तरीके से जवाब दिया। पुलिस ने इस सफाई कर्मचारी का मेडिकल कराया और हवालात में डाल दिया। वह बाद में पुलिस से खुद को बाहर करने की विनती भी करता रहा पर पुलिस ने नहीं सुनी। बताया जा रहा है कि उसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें