फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को जिलाधिकारी से गुहार

Sun, 28 Jun 2015 08:09 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव पौकी के ध्रुवपाल की पत्नी मिथिलेश ने डीएम को ज्ञापन देकर बेटे के हत्यारों को पकड़वाने की गुहार लगाई हैै। महिला ने कहा, उसके बेटे के हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। घरवालों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे संबंधित शिकायती पत्र डीएम को दिया। साथ ही रविवार को दूसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रखा।
विज्ञापन

मिथिलेश का आरोप है कि उसके बेटे विपिन को गांव के ही सोलंकी एवं नीरेश पुत्र चंद्रपाल ने बदायूं के रहने वाले अपने राजेश पुत्र रहीस पाल के साथ मिलकर मार दिया। इसके बाद उसका शव फरीदपुर के ततारपुर में रेलवे लाइन के पास फेंक दिया। इसकी रिपोर्ट बरेली के फरीदपुर थाना में दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस नेताओं के दबाव के चलते आरोपियों को गिरफ्तार करने से बच रही है, जबकि आरोपी उसके घरवालों को जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। महिला ने कहा कि उसने कलक्ट्रेट में शनिवार से अनशन शुरू कर दिया है, जो उनकी मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें