फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा और अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस का अभियान

Tue, 02 May 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
police demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
-सिविल लाइंस पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से तीन दबोचे
विज्ञापन

-अभियान के दौरान लापता एक किशोरी को भी किया बरामद
 मंगलवार को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शहर और देहात में सट्टा और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान पुलिस ने तीन लोगों के सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दबोच लिया। मीरा सराय से लापता एक किशोरी को भी पुलिस ने बरामद किया है। 
एसएसपी चंद्र प्रकाश ने दो दिन पहले ही चार्ज संभाला था। इसके बाद उन्होंने सभी थानों की पुलिस को अवैध धंधों के खिलाफ अभियान चलाने को कहा था। एसएसपी ने सट्टे के कारोबार को पूरी तरह से बंद कराने के निर्देश भी दिए थे। मंगलवार को सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ शहर और शेखूपुर में अभियान चलाया। वाहन चेकिंग और रोमियो की धरपकड़ भी पुलिस ने की। पांच वाहनों को सीज किया गया। नियमों का पालन न करने वाले 12 वाहनों को चालान किया गया। अभियान के दौरान सिविल लाइंस पुलिस ने मीरा सराय से अगवा की गई एक किशोरी को भी बरामद किया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शराब की दुकानों के पास से हटवाए ठेले-खोमचे
बदायूं। पुलिस ने अभियान के दौरान शराब की दुकानों के आस-पास के ठेले खोमचों को भी हटवा दिया। इन ठेला खोमचों पर शाम होते ही ओपन बार शुरू हो जाया करते थे। इस दरौन ठोला-खोमचा पर शराब पिलाने वाले तीन लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। शराब की दुकानों को चलाने वाले स्टाफ को भी नसीहत दी गई कि वह आस-पास ठेला खोमचा लगने नहीं देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें