फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में गश  खाकर गिरा युवक, मौत

Fri, 09 Sep 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पत्नी के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज में बुखार की दवा लेने आया अरविंद नाम का युवक मेडिकल कॉलेज में ही गश खाकर गिर पड़ा। उसकी पत्नी डॉक्टरों से इलाज की मिन्नतें करती रही। डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिविल लाइन थाने के गांव कुरऊ निवासी अरविंद (35) पुत्र नन्हे लाल को कई दिन से बुखार आ रहा था। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी वीरबाला के साथ दवा लेने मेडिकल कॉलेज गया था। दंपति राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में दवा लेने के लिए लाइन में लगे थे। इसी दौरान अरविंद की हालत बिगड़ गई। वह गश खाकर वहीं गिर गया। लोगों ने उसको उठाया। वीरबाला यहां डॉक्टरों से उसके इलाज को मिन्नतें करती रही। डॉक्टरों ने ओपीडी में सघन चिकित्सा सुविधाएं होने से इंकार करते हुए अरविंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वीरबाला उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरविंद के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार से चार साल की बच्ची की मौत
सिलहरी। क्षेत्र के गांव मझिया में बुखार से चार साल की बच्ची की मौत हो गई। गांव के योगेंद्रपाल की चार वर्षीय बेटी महिला को तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिवार वाले गांव में ही डॉक्टर से महिमा का इलाज करा रहे थे। शुक्रवार को उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ला रहे थे। इससे पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें