फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर युवक का शव फेंका

Fri, 09 Sep 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र अलापुर के गांव उदमई निवासी लईक नाम के युवक का शव शुक्रवार सुबह उपरैला गांव में चौराहे के पास पड़ा मिला। मृतक के परिवार वालों ने उसके ससुरालियों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि हत्या में उसके चार साले और मायके में रह रही पत्नी शामिल है।
विज्ञापन

अलापुर थाने के गांव उदमई निवासी लईक अहमद खान पुत्र कमाल अहमद खान की शादी कादरचौक थाने के गांव भमुइया निवासी चंदा बी के साथ हुई थी। लईक के भाई रफीक का कहना है कि पति-पत्नी में बनती नहीं थी। कई बार नाते-रिश्तेदारों को बैठाकर समझौते की कोशिश की भी, लेकिन बात नहीं बनी। चंदा बी अपने मायके में ही रह रही है। रफीक का आरोप है कि लइक गुरुवार शाम अपनी ससुराल जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में उसके साले बबलू और नन्हे मिल गए। लईक ने इन दोनों के साथ शराब पी। गांव के कई लोगों ने इनको देखा भी।
आरोप है कि इसके बाद बबलू और नन्हे लईक को अपने गांव ले गए। वहां बबलू, नन्हे, साकिर, आरिफ और चंदा बी ने लईक की हत्या कर दी। शव उपरैला में चौराहे के पास फेंक दिया। रफीक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसओ एपी सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द वर्कआउट कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें