फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव जलाया

Fri, 22 May 2015 11:42 PM IST
Alapur
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में बाइक और भैंस की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मायके वालों को सूचना दिए बिना की उसका शव भी जला दिया। शुक्रवार को मृतका की मां की ओर से पुलिस को दहेज हत्या की तहरीर दी गई। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर श्मशान से विवाहिता की अस्थियां कब्जे में कर ली हैं।
विज्ञापन

दातागंज थाना क्षेत्र के गांव पापड़ हमजापुर की बेवा पार्वती ने अपनी बेटी कमलेश (22) की शादी अलापुर के गांव ईसापुर निवासी प्रकाश के पुत्र सतेंद्र से चार साल पहले की थी। पार्वती का आरोप है कि ससुराली दहेज में बाइक और भैंस की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने एक राय होकर शुक्रवार को कमलेश की गला दबाकर हत्या कर दी। गांव के ही शमशान में उसका शव भी जला दिया। गांव के लोगों ने इसकी सूचना उनको दी। पार्वती ने पति सतेंद्र, ससुर प्रकाश, सास, देवर नन्हे और ननदोई पप्पू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ दातागंज एसके त्यागी ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी ली। सीओ और एसओ जीत सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने गांव के श्मशान से मृतका की अस्थियां बरामद कर कब्जे में कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें