फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत किशोरी का पांच माह बाद भी पता नहीं

Thu, 23 Mar 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान।
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित को लगातार धमकी दे रहे हैं आरोपी
विज्ञापन

अपहृत किशोरी का पुलिस पांच माह बाद भी सुराग लगाने में नाकाम रही है। जबकि आरोपी पीड़ित को मुकदमा वापस न लेने पर लगातार जान की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने अब आईजी बरेली को प्रार्थना पत्र देकर अपनी बेटी को बरामद करने और अपनी जान माल की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव की नाबालिग किशोरी अपनी मां के साथ बदायूं से दवा लेकर घर वापस लौटने के लिए कचहरी चौराहे पर बस का इंतजार कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का बाबूराम, लालसिंह और एक व्यक्ति अज्ञात चार पहिया गाड़ी से आए। उन्होंने कहा कि गाड़ी गांव जा रही है, इसमें बैठ जाओ। महिला अपनी नाबालिग पुत्री के साथ गाड़ी में बैठ गई। गाड़ी जैसे ही शेखूपुर तिराहे से आगे निकली सुनसान जगह पर कार सवार तीनों लोगों ने महिला को धक्का देकर नीचे उतार दिया और उसकी बेटी को लेकर फरार हो गए। महिला ने इसकी शिकायत थाना सिविल लाइन पुलिस से की, मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर लगभग पांच माह बाद मुकदमा दर्ज किया। तब से महिला अपनी बेटी की बरामदगी के लिए पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रही है। महिला का कहना है कि नामजद आरोपी उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें