फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन घर जले, महिला जलकर मरी

Sat, 01 Aug 2015 06:58 PM IST
कादरचौक(बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव कादरबाड़ी में हुए अग्निकांड में एक महिला की जलकर मौत हो गई। आग से तीन घर भी जल गए। हजारों रुपये की संपत्ति राख हो गई। गांव वालों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। तहसील प्रशासन की टीम ने गांव पहुंच कर क्षति का आकलन किया है।
विज्ञापन

कादरचौक के गांव कादरबाड़ी में शनिवार दोपहर खाना बनाते वक्त समसुद्दीन के घर के छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी झब्बू और इब्ने हसन के घरों को भी चपेट में ले लिया। गांव के लोग आग पर काबू पाने में जुटे हुए थे। इसी दौरान समसुद्दीन की पत्नी शाकिरा (40) घर में सामान निकालने के लिए घुस गई। इसी बीच जलता हुआ छप्पर शाकिरा के ऊपर गिर गया। उसकी जिंदा ही जलकर मौत हो गई। आग पर काबू पाने के बाद गांव के लोगों ने शव को निकाला।
विज्ञापन

खबर मिलने पर थाना पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम भी गांव पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से घर से कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें