फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल स्टोर और मकान से उड़ाया तीन लाख का माल

Sat, 01 Aug 2015 05:53 PM IST
उझानी (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिछले महीना दुकान और मकानों में हुई चोरी की घटनाओं का वर्कआउट करने में नाकाम कोतवाली पुलिस को शुक्रवार रात चोरों ने फिर से चुनौती दे डाली। चोरों ने इस बार कोतवाली से सटे इलाके में दुकान और बाईपास पर नई बस्ती के मकान को निशाना बनाया। मकान और जनरल स्टोर से चोर जेवरात समेत करीब तीन लाख रुपये का माल समेट ले गए।  
बाईपास पर संजरपुर रोड स्थित नई बस्ती निवासी रक्षपाल साहू के घर में चोर छत के रास्ते अंदर घुस गए। उस वक्त सभी छत पर सो रहे थे। तड़के परिवार के लोग जागे तो कमरे खुले मिले। गृहस्वामी की विवाहित बेटियां पुष्पा और ऊषा ससुराल से आई हुई थीं। चोरों ने उनके सूटकेस भी खंगाल लिए। रक्षपाल ने बताया कि चोर उनके घर के अलावा बेटियों के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद ले गए। रक्षपाल की एक बेटी की शादी हाल ही में हुई है। उसी के जेवरात करीब सवा लाख रुपये के थे। सुबह आसपास के लोग भी रक्षपाल के घर पहुंच गए।
विज्ञापन

इसके अलावा स्टेशन रोड पर कोतवाली के नजदीक रुद्र गुप्ता उर्फ शंकर के जनरल स्टोर की दूसरी मंजिल के शटर को तिरछा कर चोर घुस गए। चोरों ने कीमती सामान और गुल्लक से 23 हजार रुपये निकाल लिए। सूचना के बाद दरोगा एके सिंह ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। तीनों युवक रात में शराब के नशे में पुलिस को मिले थे, लेकिन उस वक्त चोरियों की भनक न होने से उन्हें छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

------
...तो दुकान से चोरी होते सात लाख रुपये
उझानी। दुकान मालिक के भाई रोहताश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार शाम को गल्ला व्यापार का दो पार्टियों से करीब सात लाख रुपये का पेमेंट आया था। पेमेंट उन्होंने भाई शंकर के पास ही भिजवा दिया, लेकिन शाम को जब घर पहुंचे तो पता लगा कि रुपये तो दुकान में ही रखे हैं। बाद में रोहताश ने शंकर से दुकान खुलवाकर रुपये निकलवाए। रुपये अगर दुकान में ही रखे रह जाते, तो उनको सर्वाधिक नुकसान होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें