फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर पर शव फूंकने की एसपी सिटी ने सौंपी जांच रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कूड़े के ढेर पर शव फूंकने के मामले की जांच कर रहे एसपी सिटी ने रविवार देर शाम एसएसपी को रिपोर्ट सौंप दी। इससे पहले उन्होंने खुद मौके पर जाकर जांच की, जहां पता चला कि पोस्टमार्टम हाउस के पीछे पहले भी कई शव फूंके जा चुके थे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम दो पुलिस कर्मियों ने पोस्टमार्टम हाउस के पीछे सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर पर कुछ लकड़ियां रखकर सफाई कर्मी के हाथों एक दिव्यांग युवक का शव फुंकवा दिया था। उस दौरान स्थानीय लोगों ने एतराज भी किया था लेकिन दोनों पुलिस वाले लाश को जलाकर मौके से चले गए। दोनों पुलिस कर्मियों की इस लापरवाही को अमर उजाला ने उजागर किया था। इससे एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने भी मामले को गंभीरता से लिया था। उन्होंने तुरंत इसकी जांच एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सौंप दी। एसपी सिटी रविवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास मिले लोगों से जानकारी जुटाई और बारीकी से चेक किया। कई जगह अज्ञात लाशें फूंकने के बाद राख पड़ी मिली। पूरे मामले की जांच करते हुए एसपी सिटी ने रविवार देर शाम उसकी रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी। इस मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पहली बार श्मशान में हुआ अज्ञात का अंतिम संस्कार
जिले में पहली बार किसी अज्ञात व्यक्ति के शव का लालपुल स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ। इस व्यक्ति की मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वनकोटा गांव के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। थाने के एक सिपाही ने अज्ञात शव का न सिर्फ श्मशान में अंतिम संस्कार किया, बल्कि अपने पैसे से लकड़ियां खरीदीं और विधि विधान से क्रियाकर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को ही मेरे पास जांच रिपोर्ट आई है। सोमवार सुबह मैं उसे देखूंगा, तभी कोई कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- अशोक कुमार त्रिपाठी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें