फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

810 लीटर सरसों का तेल सीज, नमूना भेजा लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एसडीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं औषधि प्रशासन की ओर से सहसवान में एक दुकान छापा मारा गया। इस दौरान टीम को वहां से 810 लीटर खुला सरसों का संदिग्ध तेल मिला, जिसको सील कर दिया गया, साथ ही सैंपल लेकर लखनऊ लैब जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम सहसवान के पास एक शिकायत आयी कि दहगवां में एक दुकान पर खुले में ही मिलावटी सरसों के तेल की ब्रिकी की जा रही है। इस पर एसडीएम ने अभिहीत अधिकारी चंद्रशेखर मिश्र को फोन पर इसकी जानकारी दी। इस पर अभिहीत अधिकारी ने दो सदस्यीय टीम का गठन कर छापा मारने के लिए दहगवां भेजा। वहां पर टीम के सदस्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र विजय ने पाया कि राकेश निवासी दहगवां का एक स्पेलर है, जहां पर सरसों के तेल की पेराई की जाती है। वहां पर 810 लीटर सरसों का खुला तेल ड्रमों में बरामद हुआ। तेल संदिग्ध लगने पर टीम के सदस्यों ने एक सैंपल भरा, जिसे जांच के लिए लैब को भेजा गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान व्यापारी राकेश से तेल बेचने का लाइसेंस मांगा गया, तब व्यापारी ने ऐसा कोई लाइसेंस होने से इनकार कर दिया। ऐसे में व्यापारी के खिलाफ मुकदमा लिखाने की तैयारी की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें