फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष को सड़क पर भरा मिला पानी, जताई नाराजगी

विज्ञापन
जेसीबी से नाले को साफ कराया गया। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर की सफाई व्यवस्था बेहद ही खराब है। सड़कों पर जहां देखो वहां कूड़ा पड़ा है। ऐसी शिकायतें पालिकाध्यक्ष के पास लगातार आ रही थीं। बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने शहर के तीन मोहल्लों का निरीक्षण किया। जलभराव की समस्या देखकर कर्मचारियों की लताड़ लगाई।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने शहर के मथुरिया चौक, कबूलपुरा, खारा कुआं की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहां पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए जेसीबी की मदद से नाले की सफाई कराई गई। इसके बाद में वहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई गई। साथ ही पानी की गुणवत्ता परखने के लिए सैंपल भी लिया। वहीं पालिकाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों से नाले-नालियों के ऊपर कराए गए स्थायी निर्माण को हटाने के लिए कहा। साथ ही कहा कि कूड़ा उठने बाद सड़कों पर न डालें। इस मौके रजनीश शर्मा, नितेश वार्ष्णेय, केशव गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें