फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली पाटने के विरोध पर चले फरसे, फायरिंग, पांच घायल

विज्ञापन
सरकी गांव में मामले की जानकारी करती पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव सरकी में शुक्रवार दोपहर नाली पाटने के विरोध पर एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी और दूसरे पक्ष पर फरसे से हमला बोल दिया। इसमें दो लोगों को छर्रे लगे हैं। कुल पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

सरकी गांव निवासी अशोक और हरवेंद्र के मुताबिक उनके घरों का पानी सरकारी जगह में स्थित एक तालाबनुमा गड्ढे में जाता था। दो तीन दिन से प्रधान उस गड्ढे को मिट्टी डालकर पटवा रहा था। आरोपी पक्ष के भगवान सिंह और रतन सिंह आदि ने शुक्रवार सुबह सड़क पर मिट्टी डालकर उनके घरों का पानी रोक दिया और नाली को पाट दिया। यह देखकर अशोक समेत कई लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। आरोपी अपने घरों से अवैध असलहे निकाल लाए। उन्होंने अशोक के ऊपर फायरिंग कर दी।
बताते हैं कि आरोपियों ने करीब 35-40 राउंड फायर किए। इसमें अशोक (33) और अंशु चौहान (18) छर्रे लगने से घायल हो गए। अंशु के पिता हरवेंद्र (53), अभिषेक (20) और दूसरे पक्ष के अमित (25) को भी चोट आई हैं।
विज्ञापन

इस दौरान अशोक ने पुलिस को सूचना दे दी, जिससे कादरचौक पुलिस और सीओ शुभेंद्र गोपाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों को दौड़ा दिया। करीब आठ किमी तक पुलिस ने कांबिंग की, तब कहीं दो आरोपी मक्के के खेत से पकड़े गए। पुलिस को मौके से कई कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने भगवान सिंह आदि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
-
सरकी गांव में पानी रोकने के विरोध में एक पक्ष ने फायरिंग की है। इसमें पांच लोगों के चोटें आईं हैं। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

- शुभेंद्र गोपाल, सीओ उझानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें