फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट बैंकिंग से बुजुर्ग के खाते से निकाल लिए 14.85 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में एक बुजुर्ग के खाते से नेट बैंकिंग के जरिए करीब 14.85 लाख रुपये निकाल लिए गए। बुजुर्ग ने अपना मकान बेचकर उसकी रकम खाते में जमा की थी। उन्हें रुपये निकलने की जानकारी तब हुई जब उन्हें कुछ रुपयों की आवश्यकता पड़ी और वह बरेली जिले में एक बैंक पहुंचे। उन्होंने एसएसपी बदायूं को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद सीओ सिटी ने जांच शुरू करवाई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मधुवन कॉलोनी के मूल निवासी 92 वर्षीय चेतराम इस समय बरेली में इज्जतनगर थाना क्षेत्र की आशुतोष सिटी में रह रहे हैं। चेतराम के मुताबिक उन्होंने कुछ समय पहले मधुवन कॉलोनी स्थित अपना मकान बेचा था। उनका खाता शहर के एक बैंक में है। जिसमें उन्होंने मकान बेचकर मिले करीब 15 लाख रुपये जमा कर दिए। उसके बाद वह बरेली जाकर रहने लगे। उन्होंने पांच जुलाई 2021 को अपने खाते से 20 हजार रुपये निकाले। उस समय उनके खाते में 14 लाख 92 हजार 108 रुपये थे। वह ब्याज के रुपयों से अपना गुजारा कर रहे थे। उनके पास कीपैड वाला मोबाइल है। इससे उन्होंने कभी नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का भी प्रयोग नहीं किया। यहां तक की उन्होंने एटीएम कार्ड तक नहीं बनवाया था। 12 नवंबर 2021 को उन्हें रुपयों की जरूरत पड़ी। इससे वह बरेली में एक बैंक पहुंचे। जहां पता चला कि उनके खाते में अब सिर्फ सात हजार रुपये शेष रह गए हैं। इस पर उन्होंने बदायूं पहुंचकर बैंक में अपने रुपयों के बारे में जानकारी ली। शाखा प्रबंधक ने बमुश्किल उन्हें उनके खाते का स्टेटमेंट दिया। जिससे उन्हें मालूम चला कि नेट बैंकिंग के जरिए उनके खाते से सारे रुपये निकाले गए। उन्होंने बताया कि वह पढ़े लिखे नहीं हैं, सिर्फ हस्ताक्षर करते हैं वह भी उर्दू में। उन्हें शक है कि बैंक के ही कर्मचारियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की। उन्होंने इस संबंध में एसएसपी को तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
इस संबंध में एक शिकायती पत्र मिला है। गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जो भी सच्चाई सामने आएगी। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
--------
राशि सुरक्षित रखना है तो ये सावधानी रखें
- अपना एटीएम कार्ड दूसरे को न दें
- दूसरे लोगों को पासवर्ड न बताएं
- एटीएम से रुपये निकालने के दौरान मशीन चेक कर लें
- एटीएम में उचक्कों से सावधान रहें
- समय-समय पर अपना खाता जरूर चेक करें
- अलग-अलग और मजबूत पासवर्ड बनाएं
- मोबाइल में अनजान एप्लीकेशन से बचें
- फर्जी कॉल के बहकावे में न आएं।
-राहुल मिश्रा, साइबर सलाहकार यूपी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें