फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर तमंचे से फायर किया, बालिका को लगा छर्रा

विज्ञापन
इशानी गुप्ता। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। दिवाली के मौके पर घर के बाहर मोमबत्ती जला रही एक बालिका छर्रा लगने से घायल हो गई। इस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गौतरा के मोहल्ला मुकट हल्ली में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे राजीव गुप्ता की बेटी इशानी गुप्ता (7) अपने घर के दरवाजे के चबूतरे पर मोमबत्ती जला रही थी। आरोप है कि उसी समय पड़ोस के कुछ लोग दिवाली पर पटाखों की बजाय तमंचे से फायर करने लगे। इससे इशानी छर्रा लगने से जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। छर्रा उसकी पीठ में लगा। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार वाले बाहर निकल आए। सूचना पर एसओ प्रकाश सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बालिका को तुुरंत जिला अस्पताल भेज दिया। राजीव गुप्ता ने मोहल्ले के तीन सगे भाइयों गोपाल गुप्ता, गोधन गुप्ता और प्रमोद गुप्ता पुत्रगण रामनाथ के खिलाफ जान से मारने की नीयत से फायर करने के आरोप में रिपोर्ट लिखाई है।
राजीव गुप्ता का आरोप है कि गोपाल गुप्ता शराब पीकर गालीगलौज कर रहा था। उन्होंने विरोध किया तो उसने फायर कर दिया और छर्रा बेटी को लग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें