फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली का धूमधड़ाका कर छोड़ दिया कचरा

विज्ञापन
शहर में जलता कूड़े का ढेर। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में गंदगी के कारण पहले से ही दुर्दशा थी। दिवाली की आतिशबाजी के बाद हालात और भी खराब हो गए हैं। आतिशबाजी ने न सिर्फ हवा में जहर घोलने का काम नहीं किया बल्कि सड़कों पर भी गंदगी हो गई। कई स्थानों पर आतिशबाजी के कारण कूड़े के ढेरों में आग लगने के कारण केबल बॉक्स जलने से बिजली सप्लाई भी ठप रही।
विज्ञापन

नगर पालिका के संविदा कर्मचारी कई दिनों से हड़ताल पर हैं। पालिका प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के अपनी-अपनी मांग पर अड़े होने के कारण हड़ताल खत्म नहीं हो पा रही है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने के लिए प्रशासन के स्तर से भी कोशिश की गई। इस बीच नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने डीएम दीपा रंजन से बात भी की, इसके बावजूद अब तक कोई रास्ता नहीं निकल सका है। दिवाली पर भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लोगों को इस बार गंदगी के बीच दिवाली मनानी पड़ी है। दिवाली पर आतिशबाजी की गंदगी ने शहर की स्थिति और खराब कर दी है।
शहर में सुभाष चौक, गद्दी चौक, पनबड़िया, टिकटगंज, मीराजी चौकी, जफा की कोठी, पीली कोठी आदि स्थानों पर नाले चोक होने के कारण पानी भी सड़कों पर बह रहा है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी शहर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेरों में आग जलती रही। इस दौरान रजी चौक के पास कूड़े के ढेर में आग लगने के कारण अंडरग्राउंड केबल का पैनल जल गया। इसके चलते आसपास के इलाकों को दिवाली पर भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

-
कूड़े के ढेरों ने बढ़ाईं पावर कॉरपोरेशन की मुश्किलें
शहर में जगह-जगह अंडरग्राउंड केबल बॉक्स के आस-पास लगे कूड़े के ढेरों ने पावर कॉरपोरेशन की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। दिवाली पर लोगों को बिजली समस्या का सामना न करना पड़े, इसको लेकर दिवाली से पहले पावर कॉरपोरेशन ने 33 केवीए की लाइन को भी दुरुस्त कर लिया था, लेकिन केबल बॉक्सों के पास कूड़े के ढेरों में आग लगने के कारण पावर कॉरपोरेशन लगातार बिजली सप्लाई देनेे में फेल रहा। पनबड़िया बिजली उपकेंद्र और सुभाष चौक के पास भी कूड़े के ढेरों में आग लगने के कारण शुक्रवार को भी बिजली कटौती की समस्या बनी रही। इस संबंध में पावर कॉरपोरेशन की ओर से नगर पालिका को लिखा गया है।
-
शहर में तमाम स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। ज्यादातर ऐसे स्थान हैं जहां केबल बॉक्स या पैनल के पास कूड़े के ढेरों में आग लग गई है या फिर यहां आग लगाई गई है। इस कारण कई स्थानों पर अंडरग्राउंड लाइन को नुकसान पहुंचा है। कूड़े के ढेरों में आग के कारण कुछ इलाकों में बिजली कटौती की समस्या पैदा हो रही है।
विज्ञापन

-नीरज गोवाड़ी, एसडीई पनबड़िया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें