फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद हंगामा

विज्ञापन
शहर के अस्पताल के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके के एक नर्सिंग होम में सोमवार रात हजरतपुर थाना क्षेत्र की महिला की मौत के बाद परिवार ने जमकर हंगामा किया। देर रात पुलिस ने मौके पर जाकर परिवार को समझाया, तब हालात काबू में आ सके।
विज्ञापन

हजरतपुर इलाके के गांव लभारी निवासी नेत्रपाल ने बताया कि उनकी मां 45 वर्षीय मुन्नी देवी को पेट में दर्द हो रहा था। वह सोमवार रात उन्हें लेकर शहर के नर्सिंग होम पर आए। तब मां खुद ही गाड़ी से उतरकर अंदर गईं। करीब 15 मिनट इंतजार के बाद डॉक्टर आए। डॉक्टर ने जो पर्चा लिखा, उसके हिसाब से कंपाउंडर ने एक छोटी डिप लगा दी। करीब 15 मिनट में ही मां की हालत बिगड़ गई। तब डॉक्टर ने कहा कि इन्हें बरेली ले जाओ। मां को बेड से उठाने की कोशिश की तो उनकी मौत हो चुकी थी। नेत्रपाल ने इसमें डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही का आरोप लगाया।
इधर, हंगामे की सूचना पर सिविल लाइंस के साथ ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने परिवार से कहा कि कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम जरूरी है पर परिवार इसके लिए तैयार नहीं हुआ। बताते हैं कि हंगामे के दौरान डॉक्टर नर्सिंग होम के पीछे बने अपने घर में चले गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवार से शुरू में ही कहा था कि महिला की हालत गंभीर है, आप बरेली ले जाओ पर वह इलाज कराने पर अड़ गए। लापरवाही का आरोप गलत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें