फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान (बदायूं)। नगर के जहांगीराबाद मोहल्ले में बृहस्पतिवार सुबह एक वृद्ध का शव उनके घर में ही फंदे से लटका मिला। मोहल्ले के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लटूरी माहेश्वरी (60) अपने घर में अकेले रहते थे। मोहल्ले वालों के मुताबिक उनकी पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। उनके तीन बेटे मोहित, अंकित और अनुभव हैं। ये तीनों बाहर रहकर काम करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह कुछ लोग उनके घर के सामने से गुजर रहे थे। तभी अचानक घर का दरवाजा हवा के झोंके से खुल गया। इससे लोगों की नजर फंदे पर लटके लटूरी के शव पर पड़ी। सूचना देकर कोतवाली पुलिस को भी बुला लिया। एसआई अर्जुन सिंह ने मौके पर पहुंचकर उनके शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें