फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन के बहाने किशोरी को घर ले जाकर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर से सटे गांव में जन्मदिन पार्टी के बहाने किशोरी को घर ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया। इसमें पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी का आरोप है कि इसमें मुख्य आरोपी का साथी भी शामिल है। उसने भी दुष्कर्म किया था। थाना पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा दिया है। मंगलवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

14 वर्षीय किशोरी शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली है। किशोरी के मुताबिक वहीं एक मंदिर है। जहां वह रोज पूजा-पाठ करने जाती थी। इसी मंदिर पर शहर से सटे गांव के दो लड़के रोज आते थे। इससे उसकी उनसे जान पहचान हो गई थी। उन्होंने एकदूसरे को अपने मोबाइल नंबर दे दिए। किशोरी का आरोप है कि एक लड़के ने 24 अगस्त को उसे फोन किया। उसे बताया कि शाम को उसका जन्मदिन है। इसमें उसे चलना है। जन्मदिन के बाद पार्टी होगी। बाद में उसे घर छोड़ देंगे।
तय समय के अनुसार लड़का उसकी गली में पहुंचा और लड़की को बाइक पर बैठाकर अपने गांव में दोस्त के घर ले गया। उसके दोस्त के घर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। जब किशोरी ने घर खाली होने के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि लोग आ रहे होंगे। उन्होंने कोल्डड्रिंक दी। इसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई। फिर दोनों लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब होश आया तो वह उसे घर छोड़ गए। दो दिन तक किशोरी ने अपने परिवारवालों को कोई जानकारी नहीं दी। जब उसे परेशानी महसूस हुई तब उसने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया। इसके तीन दिन बाद पिता थाने पहुंचे और उन्होंने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक पिता ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आगे की कार्रवाई किशोरी के बयानों के आधार पर होगी।
विज्ञापन

-
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें आरोपी बताया जा रहा लड़का भी नाबालिग है। केवल एक ही आरोपी का नाम सामने आ रहा है। जांच में जो आएगा, उसके मुताबिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें