फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का धर्म परिवर्तन कर निकाह का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। खुद को शाहजहांपुर जिले की निवासी बता रही एक युवती ने वीडियो वायरल कर वजीरगंज के युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि फुसलाकर लाने के बाद जबरन निकाह कर मांस खाने का दबाव बनाया जा रहा है। वहीं पुलिस अधिकारी ऐसे मामले से अनभिज्ञता जता रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर रविवार शाम से एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक युवती दुपट्टे से मुंह ढांककर बोल रही है। युवती के मुताबिक वह शाहजहांपुर की रहने वाली है। छह महीने पहले वजीरगंज इलाके में रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक उसे बहलाकर अपने साथ ले आया था। यहां आरोपी ने उसके साथ निकाह किया। सप्ताह भर बाद से ही मांस खाने को दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर आरोपी समेत उसके परिवार ने युवती का उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसके साथ अक्सर मारपीट भी की जाती है। जबकि वह गर्भवती भी है लेकिन ससुरालवाले गर्भपात का दबाव बना रहे हैं। वीडियो कब का है, इसको लेकर भी पुष्टि नहीं हो पा रही है। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि ऐसा मामला उनकी जानकारी में नहीं आया है। फिर भी वीडियो लेकर सत्यता की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें