फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फंदे से लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस क्षेत्र के अकरमगढ़ी इलाके में शनिवार सुबह सैय्यदगंज मीरा जी चौकी निवासी विवेक साहू ने फंदे से लटककर जान दे दी। आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। परिवारवालों का कहना है कि विवेक दो दिन से गुमसुम था। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैय्यदगंज मीरा जी चौकी निवासी विवेक साहू (27) खेतीबाड़ी और मजदूरी करके अपना गुजारा कर रहा था। उसके भाई राजेश के मुताबिक विवेक साहू ने दो दिन पहले कोरोना टीका लगवाया था। तभी से वह गुमसुम था। परिवारवालों ने उसकी चुप्पी का कारण पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। शनिवार सुबह करीब सात बजे विवेक परिवार वालों को बिना कुछ बताए घर से निकल गया। फिर सुबह दस बजे तक घर नहीं लौटा।
मोहल्ले से कुछ दूर सिविल लाइंस क्षेत्र में अकरमगढ़ी इलाके में उसका खेत हैं। राजेश साहू सुबह दस बजे अपने खेतों पर पहुंचा। जहां उसके खेत में पेड़ पर विवेक का शव रस्सी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर परिवार के लोग और सिविल लाइंस थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक का शव नीचे उतरवाया। दोपहर के समय शव का पोस्टमार्टम किया गया। राजेश ने बताया कि वह पांच भाई थे। उनमें दो दिल्ली में काम करते हैं। बाकी यहीं काम करते हैं। विवेक ने आत्महत्या क्यों की, अभी इसका पता नहीं चला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें