फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा फीडर बंद रहा, कचहरी और पनबड़िया में कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में इंदिरा चौक से कश्मीरी चौक तक सुंदरीकरण के लिए लाइन शिफ्टिंग का काम शनिवार को शुरू हो गया। गनीमत यह रही कि पूरे शहर को लगातार सात घंटे बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि, सुबह 10 से शाम पांच बजे तक रोजा फीडर की सप्लाई जरूर बंद रही।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन करीब तीन महीने से इंदिरा चौक, कश्मीरी चौक, गांधी ग्राउंड आदि इलाकों में लाइनों के साथ ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का काम कर रहा है। शुक्रवार को पावर कॉरपोरेशन ने पब्लिक नोटिस जारी किया था। इसके तहत लाइन शिफ्टिंग के लिए सुबह दस से शाम पांच बजे तक कटौती की बात कही थी। शनिवार को काम चालू हुआ। सुबह से बादल छाने और इससे पहले बूंदाबांदी के कारण 33 केवीए की लाइन में नमी आ गई। नमी आने से पावर कॉरपोरेशन ने काम टुकड़ों में किया। रोजा फीडर पर दिन में शट डाउन रहा। यहां पेड़ों की छंटाई के साथ ही लाइनों को शिफ्ट किया गया। पनबड़िया और कचहरी फीडर पर दो-दो घंटे का शट डाउन लेकर काम किया गया। शनिवार को लाइनों में नमी से काम पूरा नहीं हो सका है। इसमें अभी कुछ वक्त लगेगा।
-
इंदिरा चौक से कश्मीरी चौक तक काम शुरू कर दिया गया है। रोजा फीडर पर ज्यादा काम हुआ है। पेड़ों की छंटाई करने के साथ लाइनों को शिफ्ट किया गया है। लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े, इसको देखते हुए पनबड़िया और कचहरी फीडर पर भी अलग-अलग शट्डाउन लेकर काम किया गया है। -नीरज गोवाड़ी, एसडीओ पनबड़िया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें