फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे के 41 गांवों में भी होगी बागवानी, नर्सरी खुलेंगी

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ में बैठक करतीं डीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले के गंगा किनारे वाले चयनित 41 गांवों में बागवानी और नर्सरी खोलने के लिए विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर शासन की ओर से उद्योग विभाग को लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें किसान अधिकतम एक हेक्टेयर भूमि पर बागवानी कर सकते हैं। विभाग की ओर से प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन

इसको लेकर कलक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। बरेली मंडल से उप निदेशक उद्यान पूजा भी यहां आईं। पूजा ने बताया कि बदायूं जिले को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 1425 हेक्टेयर ( ड्रिप 783 हेक्टेयर, पोर्टेबिल स्प्रिंकलर 428 हेक्टेयर, मिनी स्प्रिंकलर 40 हेक्टेयर, माइक्रो स्प्रिंकलर 40 हेक्टेयर, रेनगन 134 हेक्टेयर) का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। ये लघु किसानों के लिए प्रति हेक्टेयर 90 प्रतिशत अनुदान पर दिया जाएगा। साथ ही दो हेक्टेयर से अधिक भूमि क्षेत्रफल के किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर दिया जाएगा। वहीं नमामि गंगे योजना के तहत गंगा के पास वाले ब्लॉक कादरचौक, उझानी, सहसवान, दहगवां व उसावां में गंगा किनारे की 41 ग्राम सभाओं में 100 हेक्टेयर बागवानी और एक नर्सरी का लक्ष्य शासन से मिला है। ऐसे किसान अपनी भूमि पर 0.2 से एक हेक्टेयर तक बाग लगा सकते हैं। किसानों को बागवानों को लगाने के लिए निशुल्क पौध व तीन हजार रुपये प्रति हेक्टेयर के अनुपात में प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी।
डीएम दीपा रंजन ने प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि केला, आलू फसलों के साथ-साथ बागवानी में भी ड्रिप सिस्टम लगवाया जाए। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य योजना के तहत डीएचओ व डीडीओ को निर्देशित किया गया कि मैंथा, लेमनग्रास, अमरूद उत्पाद से संबंधित उद्योग लगाने हेतु प्रस्ताव तैयार कराएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें