फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक, मॉल, होटलों के बाहर खड़े रहते हैं बेतरतीब वाहन, संकरी हो गईं सड़कें

विज्ञापन
एसके कॉलेज से इंदिरा चौक की ओर जाने वाली सड़क किनारे खड़ीं बाइक।संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर के प्रमुख इलाकों में लोगों को अव्यवस्थाओं के कारण जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कुछ महीने पहले नगर पालिका और प्रशासन ने अभियान चलाकर शहर के कुछ प्रमुख चौराहों और सड़कों से अतिक्रमण तो हटवाया लेकिन अव्यवस्थित यातायात और शहर में कहीं पार्किंग की व्यवस्था न होने से तमाम स्थानों पर अब भी जाम लग रहा है। बैंक, मॉल, होटल, निजी अस्पतालों के बाहर सड़क के दोनों ओर दो और चार पहिया वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा खराब स्थिति एसके इंटर कॉलेज से लावेला चौक तक है। इसी प्रकार टिकटगंज, लावेला चौक से गांधी ग्राउंड रोड, कश्मीरी चौक से एसके कॉलेज, टिकटगंज से सराफा बाजार, छह सड़का से घंटाघर, बड़ा बाजार, पुराना बाजार आदि स्थानों पर भी जाम के कारण काफी समस्या होती है।
-
टिकट गंज में दो बैंक शाखाएं, संकरी सड़क, पार्किंग नहीं
टिकटगंज से सराफा बाजार रोड काफी व्यस्त है। इसी रोड पर कई बड़े शोरूम के साथ एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा की बैंक शाखाएं भी हैं। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर काफी संख्या में फड़, ठेले और खोमचे भी लगते हैं। सड़क काफी संकरी हो गई है। पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। सड़क के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में बाइक खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन

-
बैंक, मॉल, मार्ट, नर्सिंग होम के बाहर भी पार्किंग नहीं
इंदिरा चौक से एसके कॉलेज वाली रोड पर गई बैंक शाखाओं के साथ शॅपिंग मॉल, मार्ट, होटल और निजी नर्सिंगहोम हैं। डिवाइडर बनाए जाने के कारण यह रोड और भी संकरी हो गई है। रोड के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में दो और चार पहिया वाहन खड़े होने के कारण स्थिति और भी खराब हो जाती है। इस कारण यहां दिन भर जाम का सामना करना पड़ता है।
-
कॉलेज की छुट्टी के बाद घंटों लगता है जाम
एसके इंटर कॉलेज की जब छुट्टी होती है तो हजारों की संख्या में छात्र बाहर निकलते हैं। इंदिरा चौक वाली रोड से दो अन्य सड़कों के साथ कई गलियां भी मिलती हैं। यहां भी दुकानों के बाहर बड़ी संख्या में वाहन खड़े रहते हैं। कॉलेज की छुट्टी होने के बाद यहां घंटों जाम लगता है। कई बार तो लोगों को रास्ता तक बदलना पड़ता है।
-
लोटनपुरा रोड पर बैंकों के बाहर बदइंतजामी
एसबीआई मुख्य शाखा के पास ही एचडीएफसी बैंक की शाखा हैं। इसके पास में ही लावेला चौक हैं। यह इलाका भी काफी व्यस्त है। इसके साथ ही लोटनपुरा की ओर बढ़ने पर मॉल और पास में ही बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा भी है। यहां भी पार्किंग न होने से सड़क के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में बाइक खड़ी रहती हैं और जाम लगता है।
-
घंटाघर रोड पर पूरे दिन जाम
छह सड़का से घंटाघर तक जाने वाली रोड काफी व्यस्त है। घनी आबादी के बीच यहां बाजार भी है। इस रोड पर भी कुछ महीने पहले अतिक्रमण हटवाया गया था, अब फिर से अस्थायी अतिक्रमण हो गया है। इसी रोड पर पीएनबी की ब्रांच भी है। यहां भी सड़क के दोनों ओर काफी संख्या में वाहन खड़े रहने के कारण जाम लगता है।
-
शहर के ज्यादातर इलाके अतिक्रमण से मुक्त हैं। अगर कहीं पर अस्थायी अतिक्रमण किया गया है तो कार्रवाई की जाएगी। रोड के दोनों ओर वाहन खड़े होने और अव्यवस्थित यातायात के कारण जाम की समस्या पैदा न हो इस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें