यूसुफनगर में पकड़ी गई नागिन।संवाद
- फोटो : BADAUN
कुंवरगांव। क्षेत्र के गांव यूसुफनगर में एक नागिन ने दो लोगों की जान ले ली। एक व्यक्ति को नागिन ने 20 और एक को 21 अगस्त को काटा था। दोनों की मौत के बाद गांव में चर्चाएं होने लगीं। इसके बाद शुक्रवार को गांव के लोगों ने सेपेरों को बुलवाया। सपेरों ने नागिन को पकड़ लिया है।
यूसूफनगर निवासी 25 वर्षीय वसीम पुत्र बसरुद्दीन ने पिछले दिनों भूसा बेचा था। भूसा जब डनलप में भरा जा रहा था उसी दौरान यहां एक नाग निकला। बताते हैं कि वसीम समेत अन्य लोगों ने नाग को मार डाला। उस समय ग्रामीणों ने ज्यादा गौर नहीं किया। बाद में जब वसीम और उसके बाद अलाउद्दीन की सांप के काटने से मौत हुई तो ग्रामीणों को समझ में आया कि नाग को मारने का बदला नागिन ले रही है। तीन-चार दिन से इसी तरह की चर्चाओं के बीच शुक्रवार को ग्रामीणों को सपेरों को बुलाया। सपेरों ने शुक्रवार शाम भूरे के घर से नागिन को पकड़ लिया। सपेरों ने भी यह बात कही कि जिसे उन्होंने पकड़ा है वह नागिन है। वह नाग की मौत का बदला ले रही थी।