फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीगंज गोशाला में 24 घंटे में तीन गोवंशीय पशुओं की मौत

विज्ञापन
म्याऊ ब्लॉक की नवीगंज गोशाला में बीमार पड़ी गाय व अन्य पशु। - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
म्याऊ। गोशालाओं में चारा व दूसरी व्यवस्थाएं न होने के कारण गोवंशीय पशु मौत का शिकार हो रहे हैं। म्याऊ ब्लॉक के गांव नवीगंज की गोशाला में पिछले 24 घंटे में तीन गायों की मौत हो गई, जिससे गांव के लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

नवीगंज की गोशाला में 25-30 गोवंशीय पशु हैं। चारा न मिलने के कारण ज्यादातर पशुओं की हालत खराब हो गई है। भरपूर चारा न मिलने से पशु काफी कमजोर हो गए हैं। गोशाला में व्यवस्थाएं भगवान भरोसे हैं। इस कारण एक के बाद एक गोवंशीय पशु दम तोड़ रहे हैं। गोवंशीय पशुओं की मौत से ग्रामीणों में गुस्सा है। इससे कई पशुओं का इलाज चल रहा है। बीडीओ अरुण कुमार ने बताया कि कुछ गोवंशीय पशु बीमार हैं। उनका इलाज चल रहा है। दो पशुओं के मरने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें