फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सोते वक्त युवक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं) रंजिश के चलते घर में सो रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ब्योर कासिमाबाद निवासी लक्ष्मीकांत शर्मा ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बृहस्पतिवार रात 12 बजे वह अपने घर में सो रहे थे। तभी गांव के लोकेश और उसके भाई शिवशंकर व शिवम ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोप है कि दो भाइयों ने लक्ष्मीकांत शर्मा के हाथ पकड़े और लोकेश ने जान से मारने की नियत से फरसे जैसी चीज से ताबड़तोड़ प्रहार किए। वह चीखते हुए उठकर भागे तो हमलावरों ने पीछा करके पकड़ लिया और दोबारा हमला कर दिया। रात करीब एक बजे थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
थाना पुलिस ने हमलावरों में से एक युवक को हिरासत में ले लिया है। घायल लक्ष्मीकांत शर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। लक्ष्मीकांत शर्मा की तहरीर पर लोकेश व उसकेभाई शिवशंकर व शिवम पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सीओ बिल्सी अनिरुद्ध सिंह ने कि वादी की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें