फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: कार से टकराकर सड़क किनारे पलटा टेंपो, बालक समेत पांच लोगों की मौत दो की हालत गंभीर

Thu, 02 Sep 2021 02:50 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बदायूं रोड में बुधवार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गई। घटना में बालक समेत पांच लोगों की मौत और कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कादरचौक थाना क्षेत्र में बदायूं रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक बुधवार सुबह 11 बजे तेज रफ्तार कार ने पीछे से टेंपो को टक्कर मार दी। इससे टेंपो खाई में जाकर पलट गया। हादसे में बालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार लोग कासगंज और एक बरेली के आंवला का है। हादसे में गाजियाबाद के रहने वाले कार सवार तीन समेत चार लोग घायल भी हुए। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव बझेड़ा निवासी अंसार अपने टेंपो में वहीं के रामबाबू (50) को इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल ला रहे थे। टेंपो में रामबाबू के अलावा उनका बेटा मुनेंद्र (22), साली पूनम (35) पत्नी भीकम निवासी ग्राम अखतऊ थाना गंजडुडवारा कासगंज, चालक अंसार का बेटा तालिब (8), आंवला (बरेली) निवासी राजपाल (50) आदि भी बैठे थे।

कादरचौक से निकलने के बाद डीजल भरवाने के लिए अंसार ने टेंपो वापस कादरचौक की ओर मोड़ दिया। तभी पीछे से आई कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे टेंपो क्षतिग्रस्त होकर खाई में जाकर पलट गया। इससे रामबाबू, राजपाल और चालक अंसार के बेटे तालिब की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर पर पहुंची पुलिस ने घायल पूनम, मुनेंद्र और अंसार को जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से तीनों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में पूनम ने दम तोड़ दिया। शाम को टेंपो ड्राइवर अंसार की भी मौत हो गई।

इस हादसे में कार सवार गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी शिखर अवस्थी, उनका भाई साहिल अवस्थी और मां संगीता अवस्थी घायल हुए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये लोग कायमगंज (फर्रुखाबाद) जा रहे थे। एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि कार ने पीछे से टेंपो में टक्कर मारी, जिससे हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें