फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज को मिले बिल्सी रोड पर 20 नए परमिट

Fri, 27 Mar 2015 11:39 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी डिपो बनाए जाने को मशक्कत चल रही है। जब-तब इस संबंध में घोषणा भी होती रही हैं। इस बीच बदायूं-बिजनौर राजमार्ग पर वाया बिल्सी होते हुए दिल्ली को जाने वाली बसों में इजाफा होगा। बरेली के अलावा निगम के गाजियाबाद और मुरादाबाद परिक्षेत्र को इस रोड पर रोडवेज बसें चलाने को परमिट मिले हैं। इसके चलते 20 और बसें इस रोड पर दौड़ना शुरू हो जाएंगी। बदायू डिपो भी लोहिया बस सेवा का विस्तार करने जा रहा है। बदायूं डिपो को और भी बसें मिलने वाली हैं। इसके बावजूद बदायूं डिपो अभी चालकों की कमी से जूझ रहा है। हाल ही में 54 चालकों को निकाल दिए जाने के बाद कमी पैदा हुई है।
विज्ञापन

पिछली बार समग्र गांव बस सेवा के उद्घाटन पर आरएम आरके शर्मा ने सांसद की मौजूदगी में बिल्सी डिपो स्थापना के बारे में बताया था कि जल्दी ही बिल्सी में रोडवेज डिपो स्थापित होगा। इसके लिए प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बदायूं वाया बिल्सी होकर बदायूं-बिजनौर राजमार्ग पर बसों की संख्या बेहद कम है। इस समस्या का निदान हुआ है। एआरएम जेपी सिंह ने बताया कि इस रोड के लिए गाजियाबाद और बरेली परिक्षेत्र से आठ-आठ और मुरादाबाद परिक्षेत्र से चार नए परमिट हुए हैं। इस प्रकार बिल्सी रोड पर 20 रोडवेज की बसें और आ जाएंगी। यात्रियों को इससे और बेहतर सेवाएं मिलने लगेंगी।
उन्होंने बदायूं डिपो की समस्या के बारे में भी बताया कहा कि करीब 54 चालक निकाल दिए जाने के कारण बदायूं डिपो पर चालकों की कमी है। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। हाल ही में 30 चालकों को भर्ती किया गया है और भी भर्ती करेंगे। प्राइवेट चालकों को भी लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 34 चालक फर्जी लाइसेंस में निकाले गए तो चार शराब पीने और तीन डीजल चोरी करने में और करीब 12 चालक लंबे समय से अनुपस्थित रहने में निकाले गए हैं। भर्ती के माध्यम से चालकों की कमी को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें