फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात में भरभराकर मकान गिरा, बाल बाल बचे परिवारवाले

विज्ञापन
गंगीनगला में बरसात से गिरा मकान। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। लगातार हो रही बरसात से कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गंगी नगला में सोमवार सुबह एक मकान भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि सभी लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बताते हैं कि सुबह के समय गांव निवासी रामपाल के परिवारवाले मकान के अंदर बैठे थे। इसी दौरान मकान की कुछ ईटें गिरने लगीं। तभी अनहोनी की आशंका से घबराए परिवार के लोग बाहर निकल आए। उनके निकलने की देर थी, तभी मकान की छत भरभराकर गिर गई। दीवारें भी नीचे आ गईं। मकान में रखा सारा घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया। बारिश की वजह से मकान के नष्ट होने से रामपाल का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें