फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली से हरियाणा जा रही निजी बस को रोका, यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के पटेल चौराहे पर सोमवार रात निजी बस में सवार यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इससे करीब ढाई घंटे तक बस चौराहे पर खड़ी रही। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। तब कहीं मामला शांत हुआ और बस हरियाणा के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

मामला सोमवार रात करीब 12 बजे का है। उस वक्त एक निजी बस कई यात्रियों को लेकर बरेली से हरियाणा जा रही थी। यह बस मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे के सरदार पटेल चौराहे पर पहुंची थी कि तभी चौराहे पर खड़े वसूली करने वाले फाइनेंस कंपनी के एजेंटों ने रोक लिया। उन्होंने बताया कि बस की कई किस्तें जमा नहीं हुई हैं। इससे बस को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। काफी देर तक उनकी ड्राइवर व हेल्पर से बातचीत होती रही लेकिन एजेंट नहीं माने। बातचीत के दौरान उनके बीच गालीगलौज हो गई। इससे एजेंटों ने ड्राइवर व हेल्पर को दौड़ा दिया। जब इसके बारे में यात्रियों को पता चला तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने यूपी 112 पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। खेड़ा नवादा चौकी पुलिस भी पहुंच गई। करीब ढाई घंटे तक चौराहे पर हंगामा चलता रहा। उसके बाद कॉल करके ड्राइवर और हेल्पर बुलाए गए। तब कहीं बस को रवाना किया जा सका। चर्चा ये भी है कि एजेंटों ने बस छोड़ने के लिए सुविधा शुल्क भी लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें