सहसवान (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चाहशीरी में मंगलवार रात मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। परिवारवालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। बुधवार दोपहर उसके शव को दफन कर दिया गया।
कस्बे के मोहल्ला चाहशीरी निवासी रिहान 28 मंगलवार रात अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगा रहा था। इसी दौरान उसे बिजली का करंट लग गया और वह चीखते हुए गिर पड़ा। ये देखकर परिवारवाले दौड़ पड़े। उन्होंने आकर युवक को उठाया। तब तक युवक की हालत काफी नाजुक हो चुकी थी। परिवार वाले उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिवारवाले युवक का शव अपने घर ले गए। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी। बुधवार सुबह परिवारवालों ने बिना पोस्टमार्टम के उसके शव को दफन कर दिया। संवाद