फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलड़िया के नजदीक पतेल भरी ट्रॉली में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया (बदायूं)। मूसाझाग इलाके में मंगलवार को हाईटेंशन लाइन से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। लाइन की चपेट में आने से पतेल भरी ट्रॉली में आग लग गई।
विज्ञापन

कस्बा गुलड़िया निवासी मुदित कुमार मंगलवार को अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में पतेल भरकर घर लौट रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान रास्ते में हाईटेशन लाइन काफी नीचे झूल रहीं हैं। जैसे ही उन्होंने ट्रॉली निकाली कि हाईटेशन लाइन छूने से पतेल में आग लग गई। इससे उन्होंने ट्रैक्टर ट्रॉली रोक ली। उन्होंने आनन-फानन में ट्रैक्टर अलग किया। ये देेखकर तमाम लोग दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत विद्युत विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी लेकिन इसके बावजूद सप्लाई बंद नहीं कराई गई। ट्रॉली में भरी पतेल जल गई। इस पर कस्बे के किसान किशनपाल सिंह, ओमपाल, राम सिंह, इरशाद अली, रजनीश कुमार, आशीष, कुंवरपाल, भगवंत सिंह, चंद्रभान सिंह ने लाइन ठीक न होने पर विद्युत उपकेंद्र का घेराव करने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें