जलालाबाद - सैफ अली (फाइल फोटो)।
- फोटो : NAZIBABAD
बुखार से युवक की मौत, आठ नवंबर को होनी थी शादी
जलालाबाद/नजीबाबाद। शादी से मात्र चार दिन पहले बुखार से युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जालंधर में पेंटर कार्य से जुड़ा युवक दो नवंबर को अपने गांव कल्हेड़ी आया था। आठ नवंबर को शादी होनी थी।
गांव कल्हेड़ी निवासी ठेकेदार शमसुद्दीन जालंधर में पेंटर ठेकेदारी करते हैं। शमसुद्दीन के 24 वर्षीय पुत्र सैफ अली की जलालाबाद के गांव राहूखेड़ी में बारात जानी थी। दो नवंबर को जालंधर से शादी के लिए आए सैफ अली को अचानक बुखार आ गया। उसे प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सैफ अली की चार नवंबर को मृत्यु हो गई। शादी से चार दिन पूर्व युवक की मौत होने ने परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विधायक हाजी तसलीम अहमद, बसपा नेता शाहनवाज खलील, ग्राम प्रधान मो.जाकिर, मरगूब अहमद, जलालाबाद चेयरपर्सन पति लियाकत अंसारी, अमीर हसन, मो.नौशाद, शहाबुद्दीन राईन, भोलू आदि ने युवक के जनाजे में शिरकत की। संवाद