फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली की रही धूम, जमकर हुई आतिशबाजी

विज्ञापन
नजीबाबाद के मुस्सेपुर आश्रम में रंगोली बनाते दिव्यांग। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
दीपावली की रही धूम, जमकर हुई आतिशबाजी
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। दीपोत्सव पर प्रतिष्ठान और घर रोशनी से जगमगा उठे। लक्ष्मी पूजन के साथ सुख समृद्धि की कामना की। देर रात तक जमकर आतिशबाजी हुई।
दीपावली पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। गत वर्ष कोविड-19 दौर में सूने रहे दीपावली पर्व पर इस बार खुशियां देखते ही बनी। व्यापारिक प्रतिष्ठानों को दीया, मोमबत्ती और आकर्षक झालरों से सजाया गया। शाम ढलते ही नगर रंग-बिरंगे प्रकाश से जगमगा उठा। लोगों ने प्रतिष्ठानों और घरों में लक्ष्मी पूजन के साथ सुख समृद्धि की कामना। लोगों ने देर रात तक दीपावली के जश्न में जमकर आतिशबाजी की। आतिशबाजी से पूरा नगर देर रात तक गूंजता रहा। नगर पंचायत जलालाबाद, साहनपुर, मंडावली, भागूवाला, नांगलसोती में भी दीपावली पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों में प्रकाश किया तथा लक्ष्मी पूजन कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें