नजीबाबाद की साहित्यकार रश्मि अग्रवाल को मिला कथा साहित्य सम्मान।
- फोटो : NAZIBABAD
साहित्यकार रश्मि प्रतापगढ़ में सम्मानित
नजीबाबाद। सृजना साहित्यिक संस्था ने नजीबाबाद की साहित्यकार रश्मि अग्रवाल को कथा साहित्य सम्मान से विभूषित किया। रश्मि को उनकी कहानी अभिशाप के लिए सम्मानित किया गया।
पर्यावरण एवं साहित्यकार रश्मि अग्रवाल की कहानी अभिशाप को सृजना साहित्यिक संस्था प्रतापगढ़ ने उनकी कहानी अभिशाप के लिए सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. दयाराम मौर्य, राधेश्याम दीवाना, श्रीनाथ मौर्य ने रश्मि अग्रवाल को कथा साहित्य सम्मान प्रदान किया। रश्मि अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। प्रतापगढ़ में आयोजित समारोह में 19 साहित्यकारों के साहित्य संग्रह जीवन यथार्थ का भी विमोचन किया गया। जीवन यथार्थ में रश्मि अग्रवाल सहित विभिन्न साहित्यकारों के कहानी कथा व अन्य लेख प्रकाशित किए गए हैं। रश्मि अग्रवाल के अब तक पर्यावरण विषय सहित 10 संग्रह अलग-अलग विधाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।