फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गेंहू की कटाई करने जा रही महिला की वाहन से टकराकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। चांदपुर-धनौरा मार्ग पर गेंहू काटने जा रही गांव दरबाड़ा निवासी महिला की वाहन से टकराकर मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को सीएचसी स्याऊ से बिजनौर के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

गांव दरबाड़ा निवासी रिंको देवी (40) पत्नी आदेश कुमार, बबीता देवी (35) पत्नी ब्रहमपाल सिंह पैदल ही खेत पर गेंहू काटने जा रहीं थी। चांदपुर-धनौरा मार्ग पर गांव दरबाड़ा में धनौरा की ओर से आ रही कार ने दोनों महिलाओं को टक्कर मार दी। जिसमें रिंको की मौके पर ही मौत हो गई। बबीता गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बबीता को सीएचसी स्याऊ पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक रिंको के दो लड़के हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैंसला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें