फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेता ताइक्वांडो टीम का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता ताइक्वांडो टीम का किया स्वागत
विज्ञापन

धामपुर। एसबीडी महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण, महिला सम्मान व आत्मरक्षा के लिए बिजनौर में स्थित रानी की धर्मशाला में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। जिसमें धामपुर की विजेता टीम का मंगलवार को स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की सह नोडल अधिकारी अर्चना सिंह ने बताया कि उनके देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शिक्षा विभाग की नव नियुक्त शिक्षिका नगमा परवीन का कार्यक्रम में सहयोग रहा। बताया कि पिछले दिनों बिजनौर में ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ बिजनौर के अंतर्गत जिलास्तरीय ’ताइक्वांडो प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। जिसमें एसबीडी कालेज धामपुर की टीम ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रेरणा, कल्पना, दीपाली, राफिया, सानिया, नित्या, अक्क्षा, भावना, तानिया शामिल रही। एसबीडी कोच दीपिका सिंह व शिवानी सिंह के नेतृत्व में इस टीम ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता से लौटने के पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम चौहान, फरहाना हाशिम, सह नोडल अधिकारी अर्चना, नगमा परवीन एवं टीम कोच दीपिका सिंह ने छात्राओं का कालेज में स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें