फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शबद-कीर्तन के साथ निकाली प्रभातफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शबद-कीर्तन के साथ निकाली प्रभातफेरी
विज्ञापन

स्योहारा। गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर प्रभातफेरी निकाली गई। गुरुद्वारा को भव्य रूप से सजाया गया। वहीं पैजनियां में भी शबर-कीर्तन के साथ प्रभातफेरी निकाली गई।
गुरुद्वारा कमेटी की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई, जो जैन स्ट्रीट, थाना चौराहा मार्ग से होते हुए गुरु द्वारा पहुंच कर संपन्न हुई। संरक्षक डा. एचएस कालरा, अरविंदर सिंह, सिमरनदीप सिंह, रविंदर सिंह, अमनदीप सिंह, गुरदीप सिंह, प्रितपाल सिंह, कवंलजीत सिंह, मनदीप सिंह, सतनाम सिंह आदि रहे। संरक्षक डा. एचएस कालरा ने बताया कि 22 जनवरी को महान कीर्तन दरबार गोल्डन वैल इंटरनेशन स्कूल में सजाया जाएगा। जिसमें अमृतसर से प्रसिद्ध रागी जत्थे व कथावाचक आएंगे। दरबार प्रात: 10 बजे से शाम पांच बजे तक सजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव पैजनियां में गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा कमेटी की ओर से प्रभातफेरी निकाली गई। गुरुद्वारा के ज्ञानी गुरनाम सिंह ने बताया कि बुधवार को गुरुद्वारे में गुरुबाणी का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। प्रभातफेरी में हरविंदर सिंह, जसवीर सिंह, काले सिंह, राजेश सिंह, रीना कौर, रचना कौर, काजल रानी, मोनी, सरदार भूपेंद्र सिंह ,अमित प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें