फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबू का पैसे लेते हुए वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय के बाबू का पैसे लेते हुए वीडियो वायरल
विज्ञापन

बिजनौर। एसडीएम कार्यालय के एक बाबू का पैसे लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। चर्चा है कि बाबू ने रिश्वत ली है। इस मामले में एसडीएम सदर एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बाबू से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम कार्यालय के एक बाबू का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में बाबू किसी से पैसे लेता है और जेब में रख लेता है। पैसे देने वाले का चेहरा नहीं दिखा है। वीडियो में कोई आवाज नहीं है। वीडियो में बाबू द्वारा लिए गए पैसे को रिश्वत बताकर यह बहुत वायरल किया गया। कलक्ट्रेट में भी वीडियो की चर्चा रही। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बाबू से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। बाबू से यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि वह किससे और किस बात के पैसे ले रहा है। बाबू के स्पष्टीकरण देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि बाबू इस मामले में स्पष्टीकरण नहीं दे पाते हैं तो मामले की जांच शुरू करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें