फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में तमंचा लहराते युवकों की वीडियो वायरल

विज्ञापन
नांगलसोती के प्राथमिक विद्यालय पुंडरी खुर्द में तमंचे के साथ जन्मदिन मनाते हुए वायरल फोटो। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद । विद्यालय मेें तमंचा लहराते हुए जन्मदिन मनाते हुए कुछ युवकों की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो के तेजी से वायरल होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई।
विज्ञापन

नांगलसोती के गांव पुंडरी खुर्द में कुछ युवक तमंचा लहराते और जन्मदिन मनाते हुए एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो में में नशे में धुत युवक जहां शिक्षा के मंदिर को शर्मसार कर रहे थे, वहीं कानून की परवाह न करते हुए खुलेआम तमंचे को हवा में लहरा रहे थे। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस वीडियो और फोटो के आधार पर युवकों की पहचान में जुट गई। हल्का दरोगा देवानंद ने बताया कुछ युवकों का जन्म दिन मनाने और तमंचा लहराने का वीडियो वायरल का मामला संज्ञान में आया है। पहचान होने पर युवकों के खिलाफ काईवाई की जाएगी।
उधर, ग्राम प्रधान राधा देवी और प्राथमिक विद्यालय पुंडरी खुर्द की मुख्य अध्यापिका पूजा ने पुलिस को अराजकतत्वों के खिलाफ विद्यालय में ताले तोड़कर तोड़फोड़ करने की तहरीर दी है। उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें