फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: दीपावली पर पटाखे छुड़ाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, एक महिला की मौत

Fri, 05 Nov 2021 05:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर के एक गांव में पटाखे छुड़ाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें करीब आठ लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नगीना में दीपावली के मौके पर आतिशबाजी छुड़ाने को लेकर बच्चों के बीच शुरू हुई मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें करीब आठ लोग घायल हो गए। घायलों का पहले नगीना सीएचसी पर उपचार कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में एक महिला सहित तीन लोगों को मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं मेरठ में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


गुरुवार रात थाना क्षेत्र के गांव हसनअलीपुर भोगन में दीपावली के मौके पर बच्चों में आतिशबाजी छुड़ाने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। जिसके बाद एक पक्ष के चंद्रपाल, बहादुर, कुंवरपाल, ओमवीर और दूसरे पक्ष के चेतराम, गौरव, अजवीर, दिलीप के बीच काफी देर तक लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दयावती (45 वर्ष) पत्नी चंद्रपाल, चंद्रपाल व गौरव को बिजनौर रेफर कर दिया गया। बिजनौर से दयावती को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद मेरठ में उपचार के दौरान दयावती की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एनसीआर पंजीकृत की गई है। दयावती की मेरठ में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें