फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में अपराधी बेखौफ: बिजनौर में दिनदहाड़े कोल्हू मालिक को बदमाशों ने गोलियों से भूना

Tue, 14 Sep 2021 12:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपराधी किस कदर बेखौफ हैं इसका ताजा उदाहरण बिजनौर में देखने को मिला। यहां बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने कोल्हू मालिक एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। वहीं हत्या के बाद युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
कोल्हू मालिक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बेखौफ बदमाशों ने सोमवार सुबह एक कोल्हू मालिक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि युवक अपने कोल्हू पर ही लेटा हुआ था। वहीं हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के भोगनवाला निवासी मौसम उम्र लगभग 35 वर्ष, पुत्र शौकत गांव से लगभग 500 मीटर की दूरी पर अपने कोल्हू पर लेटा था। आज सुबह तकरीबन साढ़े दस बजे बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। 

यह भी पढ़ें:  बिटिया के कत्ल का खुला राज: दुष्कर्म में विफल होने पर नशेड़ी युवक ने दिया था वारदात को अंजाम, शरीर पर मिले थे नाखून के निशान
विज्ञापन


घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शहर कोतवाल, एसपी सिटी, सीओ बिजनौर व इंस्पेक्टर चांदपुर गंज चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी भी घटना स्थल पहुंचे और जांच की। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई। पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। वहीं युवक की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें