फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारा नदी का जलस्तर बढ़ने से मार्ग अवरुद्ध

विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव माधोवाला नरायनवाला के बीच नदी के मार्ग से गुजरते ग्रामीण। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
धारा नदी का जलस्तर बढ़ने से मार्ग अवरुद्ध
विज्ञापन

अफजलगढ़/रेहड़। गांव माधोवाला नरायनवाला के बीच बहने वाली धारा नदी का जल स्तर बढ़ जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपनी जान हथेली पर रख नदी के रास्ते निकलने से मजबूर है। बार-बार मांग के बाद भी नदी पर पुल या रपटा न बनाए जाने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों तथा शासन के प्रति विरोध प्रकट कर पुल बनाए जाने की मांग की है।
ग्रामीण नीरज कुमार, शाहनवाज, पुखराज सिंह, प्रमोद, जसविंदर, बगीचा सिंह, मलकीत सिंह, दिनेश, मोहम्मद शाह, सकील, जुनैद, कौसरजहां, तब्बसुम तथा फूलवती आदि का कहना है कि पहाड़ों पर होने वाली बारिश के दौरान धारा नदी उफान पर आ जाती है। उसका जलस्तर बढ़ जाने से मार्ग में आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीज की पीएचसी पर दवाई लेने या ब्लॉक मुख्यालय पर जाने के लिए लोगों को जान हथेली पर रख कर गुजरना पड़ता है। अनेक बार पानी में बाइक फिसलने से लोग घायल हो जाते हैं। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी इसी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

जलस्तर बहुत अधिक बढ़ जाने पर उन्हें 10 से 12 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर आना जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो दशक पूर्व नदी पर रपटा बनाया गया था, जो अगली बरसात में बह गया है। यहां हर वर्ष बरसात के दिनों में भारी दिक्कत झेलने पड़ते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह लगातार लोनिवि व शासन तथा जनप्रतिनिधियों से नदी पर पुल बनवाए जाने की मांग करते चले आ रहे हैं, किंतु दो दशक बीत जाने के बाद भी पुल का निर्माण नहीं कराया जा सके।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि समय-समय पर जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी आश्वासन तो देते हैं। मगर कोई सुनवाई नहीं होती है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने संबंधित विभाग व शासन के प्रति विरोध प्रकट कर शीघ्र नदी पर पुल बनाए जाने की मांग की है। साथ ही चेताया कि यदि पुल का निर्माण नही कराया जाता है तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे। इस संबंध में लोनिवि के सहायक अभियंता राजीव गौतम का कहना है कि पुलिस निर्माण के संबंध में उत्तर प्रदेश सेतू निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें