हल्दौर में पकड़ा गया फर्जी दरेगा।
- फोटो : BIJNOR
फर्जी दरोगा की निशानदेही पर वर्दी बरामद
हल्दौर। पुलिस ने पकड़े गए फर्जी दरोगा की निशानदेही पर उसके आवास से पुलिस की वर्दी व अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस ने आरोपी दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। गांव शेरपुर कल्याण निवासी सेंटी पुत्र सोमपाल सिंह बिजनौर की काशीराम कालोनी में रहता है।
पुलिस के अनुसार शेरपुर कल्याण निवासी सेंटी पुत्र सोमपाल सिंह बिजनौर की काशीराम कालोनी में रहता है। उसने स्वयं को यूपी पुलिस में तैनात दरोगा बताकर क्षेत्र के कई युवकों को पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उक्त फर्जी दरोगा ने क्षेत्र के गांव नवादा तुल्ला निवासी प्रेम कुमार से एक लाख पचास हजार, गांव के ही विशाल कुमार व स्वाति से तीस हजार रुपये समेत कई लोगों से रुपये लिए। लोगों को निर्धारित अवधि में उनकी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। समय सीमा पूरी होने पर फर्जी दरोगा ने उन्हें उनकी शीघ्र नौकरी लगवाने का आश्वासन देकर टरकाना शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद में लोगों को ठगे जाने का एहसास हुआ। पीड़ित पक्ष के लोगों ने तहरीर दी। पुलिस ने शनिवार को उक्त फर्जी दरोगा युवक को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी युवक की निशानदेही पर उसके आवास कांशीराम कालोनी पहुंचकर एक पुलिस की वर्दी, जूते, नाम पट्टी का परिचयपत्र समेत पुलिस से संबंधित तमाम दस्तावेज बरामद किए। हल्का दरोगा किरण पाल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।