फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध नियंत्रण के लिए ग्राम प्रधानों से सहयोग मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध नियंत्रण के लिए ग्राम प्रधानों से सहयोग मांगा
विज्ञापन

मंडावली। क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस ने ग्राम प्रधानों और पूर्व प्रधानों से सहयोग मांगा। मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने रविवार को क्षेत्र के पूर्व प्रधानों और पूर्व प्रधानों की बैठक बुलाई। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने कहा कि आगामी त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस अपने कर्तव्यों का बखूबी पालन कर रही है, लेकिन ग्राम प्रधानों और पूर्व प्रधानों के सहयोग के बिना यह सभंव नहीं। उन्होंने ग्राम प्रधानों और पूर्व प्रधानों से आपसी तालमेल बनाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाएं रखने की अपील की। बैठक में प्रधान लोकेंद्र सिंह, विश्वेंद्र सिंह, राकेश कुमार, माजिद मकरानी, कल्याण सिंह, अजयवीर सिंह, पूर्व प्रधान अरविंद त्यागी, महेंद्र सिंह, शमशाद, साबुद्दीन, शादाब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें