बिजनौर जनपद में एक अनजान व्हाट्सएप नंबर से जिले के कई अधिकारियों को मैसेज किए गए। इस व्हाट्सएप नंबर पर डीएम का फोटो लगा हुआ था, जिन्हें मैसेज मिले उन्होंने यह नंबर डीएम का समझा। एक अधिकारी से रुपये की डिमांड किए जाने पर मामले का भंडाफोड़ हो गया। अब डीएम ने उनका फोटो लगाकर व्हाट्सएप चलाने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।