Tree fell on high tension line due to storm, jammed
- फोटो : DHAMPUR
आंधी से हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरा, जाम लगा
बिजनौर, धामपुर। सोमवार देर शाम आई आंधी की वजह से आरएसएम तिराहे पर खड़ा सिंबल का विशाल पेड़ हाईटेंशन विद्युत लाइन के ऊपर गिर गया। जिससे बिजली के तार टूट कर जमीन पर गिर गए।
बिजली के तारों के जमीन पर गिरने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई । हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस ने लोगों को बाईपास मार्ग से गंतव्य को निकाला। पुलिस और विद्युत निगम के कर्मचारी मार्ग में गिरे पेड़ को हटाने का प्रयास कर रहे हैं। कोतवाल का कहना है कि पेड़ को हटवा कर जल्दी मार्ग को सुचारु कराया जाएगा। उधर हाईटेंशन तारों के टूटने के कारण क्षेत्र की बिजली गुल हो गई है। विद्युत निगम के एसडीओ तुसार राय का कहना है की पेड़ के हटने के बाद विद्युत लाइन को ठीक कर बिजली आपूर्ति चालू की जाएगी। देर लग सकती है। संवाद