फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने किया वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
विज्ञापन

नूरपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर समाजसेवा करने वाले बुजुर्गों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार शाम एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री महावीर सिंह, ठाकुर यशपाल सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य सरदार तारा सिंह, जेडी शर्मा, इकबाल सिंह, पत्रकार लोकेंद्र त्यागी, दलसिंह विकल सहित नगर के वरिष्ठ नागरिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता जेडी शर्मा ने कहा कि सम्मान देने से ही सम्मान मिलता है। पूर्व प्रधानाचार्य सरदार तारा सिंह ने अपने अनुभव सुनाते हुए कहा कि उन्होंने अपने शिक्षण कार्य में छात्रों को हमेशा अनुशासन की सीख दी। वह खुद भी अनुशासन में रहे हैं, इसलिए ही उनके अनुशासन की मिसाल दी जाती है। पालिका चेयरपर्सन पति इरशाद अली अंसारी ने व्यापारियों को पालिका की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओपी त्यागी, संचालन संदीप जोशी ने किया। आयोजन में रवेंद्र सिंह, मुकुल गुप्ता, तसलीम अहमद, मुकेश जोशी, नवनीत सिंह, अजयवीर चौधरी, शाहनवाज मलिक, असलम चौधरी, मुकेश जोशी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें